March 3, 2026
ऑपरेशन विश्वास: Durg पुलिस ने CCTV कैमरा चोरी करने वाले 9 आरोपी पकड़े

ऑपरेशन विश्वास: Durg पुलिस ने CCTV कैमरा चोरी करने वाले 9 आरोपी पकड़े

Nov 26, 2025

ग्राम पंचायत संपत्ति को निशाना बनाने वाले आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत कोडिया में लगे CCTV कैमरों की चोरी और पंचायत संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपियों को पुलिस ने ऑपरेशन “विश्वास” के तहत गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर थाना उतई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

घटना: CCTV चोरी और पोल खंभा तोड़ने का प्रयास

24 नवंबर को ग्राम सरपंच के प्रतिनिधि कुमार निषाद ने थाना उतई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 नवंबर की रात अज्ञात लोगों ने पंचायत भवन में लगे CCTV कैमरे चोरी कर लिए। इसके अलावा भवन के सामने लगे 14 पोल खंभों को चोरी का प्रयास करते हुए नुकसान पहुंचाया गया। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 472/2025 दर्ज कर जांच शुरू की।
पूछताछ में खुलासा: तालाब में फेंके कैमरे, खंभे मोड़कर छोड़े
संदेह के आधार पर पकड़े गए कुछ युवकों से पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि वे रात में पंचायत भवन के पास बैठते थे और लाइट बंद होने के बाद चोरी की योजना बनाई। उन्होंने मिलकर CCTV कैमरा चोरी कर तालाब में फेंक दिया। वहीं पोल खंभों को चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल न होने पर उन्हें क्षतिग्रस्त हालत में छोड़ दिया। पुलिस ने तालाब से CCTV कैमरा निकालकर जब्त किया।

आरोपियों के नाम
1.पीयूष साहू (23)
2.नीरज उर्फ पप्पू साहू (21)
3.लोमेंद्र यादव उर्फ छोटू (25)
4.खिलेंद्र निषाद उर्फ छोटू (20)
5.तुषार यादव उर्फ तेजेश्वर (21)
6.लोकेश साहू (23)
7.राजेंद्र निषाद उर्फ सोनू (25)
8.नरेंद्र यादव (24)
9.बहुत साहू (24)
दुर्ग पुलिस की चेतावनी
पुलिस ने स्पष्ट किया कि शरारती तत्वों और उपद्रवी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix