
Durg पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए BNSS के तहत bounding प्रक्रिया शुरू की
दुर्ग, 10 अगस्त, 2025
अपराध में वृद्धि को रोकने और आदतन अपराधियों को अपराध से दूर रखने के लिए दुर्ग पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। जिले में 23 पुलिस स्टेशनों की सीमा में 330 सूचीबद्ध अपराधियों ने अच्छे आचरण का बांड भरा, जिसकी राशि 3000 से बढ़ाकर 50,000 रुपये की गई है। बांड तोड़ने पर राशि जब्त हो सकती है और चूक करने पर जेल की सजा भी संभव है। पुलिस का मानना है कि इससे अपराधी अपनी राशि खोने के डर से अपराध से बचेंगे। यह प्रक्रिया भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत लागू की गई है।

पुलिस की कार्रवाई:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल ने इसे पुलिस का महत्वपूर्ण हथियार मानते हुए थाना प्रभारियों को गुंडा और निगरानी में रखे अपराधियों से बांड करवाने के निर्देश दिए। पिछले महीने 330 आदतनअपराधियों ने बांड भरे, जो गुंडा सूची के 45.64% और निगरानी सूची के 35.47% हैं।
उद्देश्य:
SSP अग्रवाल का लक्ष्य अपराध दर कम करना और आदतन अपराधियों को रोकना है। एक मामले में बांड राशि जब्त की गई, जबकि पांच अन्य मामलों में उल्लंघन की प्रक्रिया चल रही है। बढ़ी हुई राशि से पुलिस को अपराध रोकने में मदद मिलेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



