March 5, 2026
Durg पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

Durg पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

Oct 17, 2025

 

बीड़ी मांगने की बात पर हुआ विवाद, सिर पर पत्थर पटककर की हत्या

दुर्ग पुलिस ने सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई करते हुए इंदिरा बाजार सब्जी मंडी में हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। मृतक की हत्या महज बीड़ी मांगने की बात पर हुए विवाद में की गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

सब्जी मंडी में मिला था शव

दिनांक 9 अक्टूबर को इंदिरा बाजार सब्जी मंडी में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान नरेश ठाकुर उर्फ छोटू के रूप में हुई। मृतक के भाई विकास राजपूत ने थाना कोतवाली दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई रोज की तरह इंदिरा मार्केट सब्जी मंडी के पास सोया था, लेकिन सुबह उसकी लाश खून से लथपथ हालत में मिली।

फोरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटना स्थल का फोरेंसिक टीम द्वारा निरीक्षण कराया गया। पीएम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ कि मृतक के सिर पर पत्थर पटककर हत्या की गई है। आगे मुखबिर की सूचना और आरोपी के दोस्तों से पूछताछ के बाद आरोपी अपचारी बालक की पहचान हो सकी।

जन्मदिन पार्टी से लौटते समय हुई थी वारदात

पुलिस पूछताछ में अपचारी बालक ने कबूल किया कि वह 8 अक्टूबर की रात अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में लुचकी पारा गया था। रात लगभग 12 बजे वह पैदल ही इंदिरा मार्केट सब्जी मंडी से होकर जा रहा था। तभी रास्ते में उसे मृतक नरेश ठाकुर मिला जिसने उससे बीड़ी मांगी। बीड़ी देने से इनकार करने पर दोनों के बीच बहस हुई और गुस्से में आकर अपचारी बालक ने पास पड़े पत्थर से नरेश के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह

मामले में आरोपी की उम्र की पुष्टि करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया और बाल संप्रेक्षण गृह न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix