March 23, 2026
Durg पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Durg पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Feb 10, 2026

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छावनी थाना क्षेत्र स्थित एक लॉज में चल रहे अवैध धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में होटल संचालक और एक महिला को गिरफ्तार किया है।
होटल में दलाल के जरिए उपलब्ध कराई जा रही थीं युवतियां
पुलिस को 09 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि छावनी क्षेत्र के छाया इन लॉज में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया के तहत एक प्वाइंटर ग्राहक नियुक्त कर कार्रवाई की। जांच के दौरान सामने आया कि लॉज का मालिक और रिसेप्शनिस्ट दलाल के माध्यम से युवतियां उपलब्ध कराकर देह व्यापार करा रहे थे।
दो आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना छावनी में अपराध क्रमांक 88/2026 दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 3, 4 एवं 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

आरोपियों का विवरण
1.घनेश रॉय (56 वर्ष) – निवासी छावनी, जिला दुर्ग
2.सीता चौधरी (25 वर्ष) – निवासी छावनी, जिला दुर्ग

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix