
Durg Police को बड़ी सफलता, 15 लाख की चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
दुर्ग। थाना मोहन नगर पुलिस और गठित टीम को संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी हुई 19 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें 10 एक्टिवा स्कूटी और 9 मोटरसाइकिलें शामिल हैं। बरामद वाहनों की कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है।

ऐसे करते थे चोरी
पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग बालकों को अपने शौक पूरा करने के लिए चोरी की मोटरसाइकिलें इस्तेमाल कराता था। इसके बाद वे गाड़ियों को बेच भी देते थे। लंबे समय से हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों पर निगरानी रखी और एक-एक कर आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस मामले में रुपेश निषाद पिता कोमल निषाद (उम्र 20 वर्ष), निवासी गंडवा थाना बेरला, जिला बेमेतरा को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो अन्य नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।
आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने पिछले 6-7 महीनों में दुर्ग, मोहन नगर, सुपेला, स्मृति नगर और आसपास के इलाकों से 24-25 मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। इनमें से अभी तक 19 गाड़ियां पुलिस ने बरामद कर ली हैं। शेष गाड़ियों की तलाश की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



