
दुर्ग पुलिस की जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 18 गिरफ्तार, 10.82 लाख रुपये नकद और 20 मोबाइल जब्त
चौकी अंजोरा (थाना पुलगाँव)
दिनांक: 16.06.2025
दुर्ग, 16 जून 2025: दुर्ग पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम महमरा में पृथ्वी पैलेस के पीछे अवैध रूप से जुआ खेल रहे 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 10.82 लाख रुपये की नकद राशि, 52 पत्ती ताश, और 20 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि महमरा में पृथ्वी पैलेस की बाउंड्रीवॉल के पीछे कुछ लोग 52 पत्ती ताश के साथ रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना के आधार पर चौकी अंजोरा की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की और 18 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा।

जुआरियों से कुल 10,82,000 रुपये की नकद राशि, 20 मोबाइल फोन, और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2), 5 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक खगेंद्र पठारे (चौकी प्रभारी, अंजोरा), प्रधान आरक्षक आशीष राजपूत, राकेश सिंह, आरक्षक सुमन मंडावी, कमल नारायण ठाकुर, और हिरेन्द्र निषाद की उल्लेखनीय भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
- दिनेश जोशी (29 वर्ष), नंदनी रोड, भिलाई, थाना छावनी
- हर्षित जैन (26 वर्ष), महावीर नगर, थाना दुर्ग
- साहिल हरनखेड़े (25 वर्ष), राजीव नगर, थाना दुर्ग
- गोपी सोनकर (28 वर्ष), शिव पारा, थाना दुर्ग
- संदीप सिंह (29 वर्ष), ऋषभ ग्रीन सिटी, थाना पुलगाँव
- भवीन जैन (33 वर्ष), ब्राह्मण पारा, थाना दुर्ग
- पप्पू साहू (38 वर्ष), राजीव नगर, दुर्ग
- नीलम कुमार (26 वर्ष), सदर बाजार, दुर्ग
- चंदन सोनवानी (29 वर्ष), मठपारा, थाना दुर्ग
- टेकेश्वर देवांगन (27 वर्ष), उरला, थाना मोहननगर
- नरेश जैन (40 वर्ष), ऋषभ ग्रीन सिटी, थाना पुलगाँव
- हर्ष देवांगन (28 वर्ष), नया पारा रोड, दुर्ग
- भुनेश्वर चंद्राकर (31 वर्ष), कर्मचारी नगर, थाना मोहननगर
- हेमलाल ढीमर (26 वर्ष), रुआबांधा, थाना भिलाईनगर
- खुशाल सरवैया (31 वर्ष), तकियापारा, दुर्ग
- मनय जैन (31 वर्ष), गांधी चौक, दुर्ग
- विनोद गोवानी (40 वर्ष), सिंधी कॉलोनी, दुर्ग
- भूपेंद्र गुप्ता (30 वर्ष), शंकर नगर, दुर्ग
दुर्ग पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस की सतर्कता और प्रभावी कार्यशैली की प्रशंसा की है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



