March 2, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Jun 15, 2025

दुर्ग, 14 जून 2025:

दुर्ग जिले की सुपेला पुलिस और स्मृति नगर चौकी ने सूर्या मॉल में अवैध देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्पा सेंटरों की संचालिकाओं सहित तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में ब्लू एलिजा और सेंस स्पा सेंटर में आपत्तिजनक गतिविधियां पकड़ी गईं, जबकि एलोरा स्पा सेंटर की संचालिका के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

ब्लू एलिजा और सेंस स्पा में आपत्तिजनक गतिविधियां

पुलिस ने ब्लू एलिजा स्पा सेंटर की संचालिका अहिल्या सागरवंशी (36 वर्ष, सिकोला भाठा, दुर्ग) और सेंस स्पा सेंटर की संचालिका पूजा सुधु (32 वर्ष, छावनी, दुर्ग) को गिरफ्तार किया। मौके से 5 रजिस्टर, 2,000 रुपये नकद और आपत्तिजनक वस्तुएं जप्त की गईं। इसके अलावा, स्पा सेंटर के कमरों में तीन ग्राहक—योगेश कुमार देवांगन (39 वर्ष, नवागांव, धमतरी), संतोष कुमार देवांगन (43 वर्ष, फिंगेश्वर, गरियाबंद), और कमलेश देवांगन (35 वर्ष, राजिम, गरियाबंद)—मिले, जिनके पास से विभिन्न कंपनियों के तीन मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री जप्त की गई।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix