
Durg पुलिस की बड़ी सफलता : गनियारी दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
थाना पुलगांव क्षेत्र की पुलिस ने सुलझाया 1 साल पुराना सनसनीखेज मामला
06 मार्च 2024 को दादी और पोती की हुई थी निर्मम हत्या
दुर्ग जिले के थाना पुलगांव क्षेत्र के ग्राम गनियारी में 6 मार्च 2024 को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई थी जिसमें एक वृद्धा और उसकी नाबालिग पोती की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। दोनों के शरीर पर धारदार और भोथरे हथियारों से वार किए गए थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल, फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वॉड और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था जिसमें राजपत्रित अधिकारी और एसीसीयू के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।पॉलीग्राफ ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट से खोला गया राज
पुलिस टीम ने घटना स्थल पर कैंप कर 62 संदिग्धों से पूछताछ की और उनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अहमदाबाद और रायपुर में संदिग्धों के ब्रेन मैपिंग, पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराए गए।
इन वैज्ञानिक तथ्य सामने आए उनके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी चुमेन्द्र निषाद से सख्ती से पूछताछ की।
अवैध संबंधों के खुलासे के डर से की गई थी हत्या
पूछताछ में चुमेन्द्र निषाद ने कबूल किया कि उसके अवैध संबंध थे और सगाई के बाद इनके खुलासे का भय था। इस डर से उसने अपने साथियों पंकज निषाद और मार्शल राजपूत के साथ मिलकर वृद्धा और नाबालिग पोती की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।
फरार आरोपी मार्शल राजपूत गिरफ्तार
इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। तीसरा आरोपी मार्शल राजपूत (उम्र 29 वर्ष, निवासी कृपाल नगर, कोहका, जिला दुर्ग) लंबे समय से फरार था। पुलगांव थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने उसे आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



