
Durg पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो से अधिक गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भिलाई नगर थाना पुलिस एवं ACCU टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को दिनांक 09 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि श्रीराम चौक, हुडको भिलाई क्षेत्र में एक युवक स्कूटी से घूम-घूमकर गांजा बेचने की फिराक में है। सूचना की तस्दीक के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में भिलाई नगर थाना एवं ACCU पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।
तलाशी में मिला अवैध गांजा और नकदी
दबिश के दौरान संदिग्ध युवक को पकड़कर विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 02 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, बिक्री से प्राप्त ₹10,800 नकद एवं परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई।

आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
सौरभ दीक्षित (उम्र 21 वर्ष)
निवासी – पेपर चिल्ली बार के पास, कोहका, जिला दुर्ग
के रूप में हुई है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 78/2026, धारा 20(B), 27(a) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



