March 6, 2026
Durg पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 आरोपी साइबर धोखाधड़ी में गिरफ्तार

Durg पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 आरोपी साइबर धोखाधड़ी में गिरफ्तार

Feb 3, 2026

दुर्ग। मोहन नगर थाना पुलिस ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) के समन्वय में कार्रवाई करते हुए साइबर धोखाधड़ी में शामिल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 22 अलग-अलग बैंक खातों का इस्तेमाल कर कुल ₹10,67,665 की ठगी की थी।

गिरफ्तारी और जांच की जानकारी

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देश एवं I4C के समन्वय पोर्टल की सूचना के आधार पर थाना मोहन नगर ने कार्रवाई की। विवेचना में यह पाया गया कि आरोपियों ने जानबूझकर अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए थे, जिनके माध्यम से धोखाधड़ी की राशि का स्थानांतरण किया गया।
इस मामले में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 593/2025 के तहत धारा 317(2), 317(4), 318(4), 111(3), 61 BNS के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विधिवत विवेचना की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। शेष आरोपियों की पतासाजी एवं जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
•वरुण यादव, 23 वर्ष, नेहरू नगर, कोहका
•रितेश सोनी, 32 वर्ष, कचना रोड, उतई
•निखिल खत्री, 22 वर्ष, वैशाली नगर, दुर्ग
•मनीष साहू, 23 वर्ष, आजाद चौक, सुपेला
•राहुल यादव, 30 वर्ष, शक्ति नगर, सुपेला
•पंकज वर्मा, 31 वर्ष, वार्ड–01, दुर्ग
•अंकुर सोनी, 20 वर्ष, सुभाष नगर, उतई
•शशांक सोनी, 22 वर्ष, सुभाष नगर, उतई
•राजू सिंह, 27 वर्ष, वार्ड–11, दुर्ग
•राहुल कुमार, 36 वर्ष, वार्ड–01, दुर्ग
•उज्जवल सिंह, 28 वर्ष, वार्ड–01, दुर्ग
•दीपक टंडन, 21 वर्ष, वार्ड–53, दुर्ग
•बबलू बलाई, 20 वर्ष, ग्राम कोमा, उतई
•रामकुमार राठौर, 26 वर्ष, वार्ड–34, दुर्ग
•राकेश सेन, 58 वर्ष, इंदिरा मार्केट, दुर्ग
•राम डंडे, 22 वर्ष, कुम्हारी, दुर्ग

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix