
Durg पुलिस का बड़ा अभियान: 62 छापों में 18 गिरफ्तार, 476 पौवा अवैध शराब जब्त
दुर्ग। जिले में अवैध शराब बिक्री और परिवहन पर नकेल कसने दुर्ग पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 62 ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 476 पौवा देशी एवं विदेशी अवैध शराब जब्त की गई।
मुखबिर की सूचना पर हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई
दुर्ग एसपी की निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस को मुखबिर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है। इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।

विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई दुर्ग, पाटन, भिलाई, चरोदा, जामुल, खुर्सीपार, पुलगांव, और धमधा थाना क्षेत्रों में की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध इलाकों में दबिश देकर मौके से शराब की बोतलें, पौव्वे और बिक्री में उपयोग किए जा रहे अन्य सामान जब्त किए।
अभियान जारी रहेगा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल एक दिन की नहीं है। आगे भी जिले में अवैध शराब बिक्री और तस्करी पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी जो इस अवैध धंधे में शामिल पाए जाएंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



