
Durg पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक
जिला दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा आज 23 नवंबर 2025 को प्रातः 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-6 भिलाई में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

लंबित मामलों के शीघ्र एवं मजबूत निराकरण के निर्देश
बैठक में एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्षांत से पहले सभी लंबित प्रकरणों का पुख्ता साक्ष्य संकलन करते हुए तेज़ी से निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और हर मामले में ठोस व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
गुंडा-निगरानी बदमाशों पर कड़ी नजर
अधिकारियों को जिले में सक्रिय
•निगरानी बदमाश,
•गुंडा तत्व,
•चाकूबाज,
•नशेड़ी व नशे का अवैध कारोबार करने वालों
सक्रिय अपराधियों की सूची तैयार करने के निर्देश
एसएसपी ने सक्रिय चाकूबाजों, नशेड़ियों एवं अन्य संदिग्ध आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की अलग सूची तैयार कर उन पर निरंतर कार्रवाई करने को कहा, ताकि जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक मजबूत किया जा सके।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
समीक्षा बैठक में जिले के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे, जिनमें—
•श्री सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)
•श्री अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)
•श्रीमती पदमश्री तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW)
•श्री एलेक्जेंडर किरो, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (धमधा)
•श्री अनूप लकड़ा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पाटन)
•सुश्री आकर्षि कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक
•तथा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



