
दुर्ग में पुलिस कांस्टेबल ने की आत्महत्या, परिवार में शोक की लहर
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक पुलिस कांस्टेबल ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। मृतक कांस्टेबल की पहचान सुरेंद्र साहू (35) के रूप में हुई है। वह अनुकंपा नियुक्ति पर आरक्षक के पद पर कार्यरत थे और न्यू पुलिस लाइन में ड्यूटी पर तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, बुधवार (6 अगस्त) की शाम को सुरेंद्र साहू का शव उनके घर की रसोई में पंखे से नायलॉन की रस्सी से लटका हुआ मिला। इस घटना से उनके परिवार और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
स्थानीय पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और परिवार व सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने पुलिस विभाग और स्थानीय समुदाय को स्तब्ध कर दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



