March 4, 2026
Durg पुलिस का तड़के अभियान: चाकूबाजों, गुंडा व निगरानी बदमाशों की औचक चेकिंग

Durg पुलिस का तड़के अभियान: चाकूबाजों, गुंडा व निगरानी बदमाशों की औचक चेकिंग

Nov 27, 2025

अपराध नियंत्रण के लिए दुर्ग पुलिस की विशेष पहल
दुर्ग जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा चाकूबाजों, गुण्डा व निगरानी बदमाशों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई 27 नवंबर 2025 की अलसुबह जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में एकसाथ की गई।

सुबह 4 से 7 बजे तक दबिश, सैकड़ों संदिग्धों की जांच

पुलिस टीमों ने तड़के सुबह 4 बजे से 7 बजे तक जिले में निवासरत बदमाशों के ठिकानों पर औचक चेकिंग की।
इस दौरान—
•14 चाकूबाजों
•220 गुण्डा बदमाशों
•106 निगरानी बदमाशों
की जांच की गई।
पुलिस अधिकारियों ने सभी को आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने और सामाजिक जीवन व्यतीत करने की समझाइश भी दी।
33 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
औचक चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों और पूर्व अपराध रेकॉर्ड के आधार पर 33 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें बाउंड ओवर किया गया।
थाना-वार की गई कार्रवाई
अभियान के दौरान विभिन्न थानों द्वारा की गई कार्रवाई इस प्रकार रही—
•थाना नेवई – 03
•पुरानी भिलाई – 05
•कुम्हारी – 04
•उतई – 03
•रानीतराई – 09
•अमलेश्वर – 04
•नंदिनी नगर – 02
समाज की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। बदमाशों को चेतावनी दी गई कि यदि वे आपराधिक गतिविधियों से बाज नहीं आए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix