
Durg पुलिस का रात्रिकालीन सघन चेकिंग अभियान, 10 स्थानों पर नाकाबंदी, 417 लोगों पर कार्रवाई
दुर्ग जिले में पुलिस ने 13 नवंबर 2025 की रात 11 बजे से 2 बजे तक व्यापक नाकाबंदी और पैदल पेट्रोलिंग अभियान चलाया। जिले के महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए गए नाकाबंदी प्वाइंट्स पर पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया।

रातभर नाकाबंदी और पेट्रोलिंग
दुर्ग पुलिस ने जिले के 10 प्रमुख स्थानों—अंजोरा चौकी, बाफना टोल प्लाजा, जेवरा सिरसा चौकी, डीपीएस चौक भिलाई नगर, बोगदा पुलिया जामुल, कुम्हारी टोल प्लाजा, तिरंगा चौक अमलेश्वर, तर्रीघाट पाटन, रिसामा चौक अंडा और गंडई चौक धमधा—में नाकाबंदी प्वाइंट स्थापित किए।
सुनसान और आउटर क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग भी की गई।
अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया—
•शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच
•अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम
•अवैध हथियार/चाकू रखने वालों की जांच
•अड्डेबाजी करने वालों और बिना कारण रात में घूमने वालों से पूछताछ
•संदिग्ध वाहनों की गहन जांच

407 व्यक्तियों पर की गई कार्रवाई
पुलिस द्वारा चलाए गए इस रात्रिकालीन अभियान में बड़ी संख्या में नियम उल्लंघन सामने आए।
•406 व्यक्तियों पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई, जिनमें 230 मामलों में ई-चालान जारी किए गए।
•11 लोग शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए, जिनके विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजा गया।
जिला पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे रात के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



