
Durg पुलिस का जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान तेज, चार गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 07 नग सट्टा पट्टी और 33,800 रुपये नकद बरामद किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई
दिनांक 27 नवंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिटी कोतवाली क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने दबे पेट्रोल पंप के पीछे, पोलसायपारा तालाब के पास और नलघर, शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग के समीप छापेमारी की।
सटोरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया
तीनों जगहों पर की गई रेड में पुलिस ने सट्टा लिखते हुए चार आरोपियों को पकड़ा। मौके से 07 सट्टा पट्टी और 33,800 रुपये जब्त किए गए। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
जुआ निषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज
जप्त सामग्री और गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 06, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत पृथक-पृथक अपराध दर्ज किया है। विवेचना पूरी होने के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी
1.मोहम्मद अजहर, उम्र 22 वर्ष, निवासी तकियापारा वार्ड क्रमांक 08, दुर्ग
2.मिर्जा अहमद बेग, उम्र 41 वर्ष, निवासी लुचकीपारा
3.कमल नागेश, उम्र 22 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलोनी, पोटिया रोड
4.मोहम्मद नासिर, उम्र 53 वर्ष, निवासी हटरी बाजार, जामा मस्जिद दुर्ग
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



