March 5, 2026
अफीम तस्करी नेटवर्क पर Durg Police का वार, 205 ग्राम अफीम के साथ 2 और आरोपी गिरफ्तार 

अफीम तस्करी नेटवर्क पर Durg Police का वार, 205 ग्राम अफीम के साथ 2 और आरोपी गिरफ्तार 

Jan 17, 2026

दुर्ग। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना भिलाई नगर पुलिस ने अफीम की खरीदी-बिक्री से जुड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए मुख्य सप्लायर सहित 02 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक कुल 03 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

दिनांक 15 जनवरी 2026 को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि महाराणा प्रताप चौक, सेक्टर-06 भिलाई के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से अफीम रखकर बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से बलवीर सिंह, निवासी सेक्टर-06 भिलाई को पकड़ लिया।

 

205 ग्राम अफीम, बाइक और मोबाइल जप्त

आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 205 ग्राम अफीम, एक मोबाइल फोन एवं अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹80,500/- बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 22/2026, धारा 22(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पूछताछ में उजागर हुआ नेटवर्क

पूछताछ के दौरान आरोपी बलवीर सिंह ने बताया कि वह अफीम की खरीदी-बिक्री रामबाबू के माध्यम से करता था, जबकि अफीम की सप्लाई स्वरूप सोनी द्वारा की जाती थी। इस इनपुट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी

1️⃣ रामबाबू उर्फ कैम्बो (45 वर्ष)

निवासी – सेक्टर-06, भिलाई

2️⃣ स्वरूप सोनी (28 वर्ष)

निवासी – गीदम, जिला दंतेवाडा

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix