
Durg: पुलिस ने बिजली वायर चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
दुर्ग: थाना नंदिनी नगर पुलिस ने चोरी के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
पूरा मामला
घटना दिनांक 06/10/2025 की रात करीब 10:00 बजे से 07/10/2025 की सुबह 08:00 बजे के दौरान ग्राम हिंगनाडीह स्थित गोदाम में रखे एल्यूमिनियम के बिजली वायर चोरी किए गए। आरोपियों ने दो अलग-अलग कंडक्टर ड्रम बंडलों से ACSR RABBIT कंडक्टर लगभग 2500 मीटर (वजन 535 किग्रा) और ACSR Zebra कंडक्टर लगभग 900 मीटर (वजन 1458 किग्रा) चोरी कर लिए।

पुलिस जांच के दौरान आरोपियों की पहचान हुई:
1: बिल्लू उर्फ धनेश ठाकुर, पिता अजय ठाकुर, उम्र 21 वर्ष, निवासी कबीर कुटी के सामने, मुरक्टटा स्कूल के पास, केम्प 2 भिलाई, थाना छावनी।
2: फनेन्द्र कुमार साहू उर्फ कृष, पिता संतोष कुमार साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी मकान नंबर 257, वार्ड 22, जे0पी0 नगर, श्रवण किराना स्टोर्स के पास, केम्प 2, भिलाई, थाना छावनी।

चोरी के सामान जप्त
आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सामान जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और रिमांड पर भेजा गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



