
Durg: ट्रेन पर चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF ASI की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना
दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आज एक भयानक रेल दुर्घटना टल गई, जब एक यात्री ट्रेन पर चढ़ते समय फिसल गया और उसका शरीर प्लेटफॉर्म के नीचे चला गया।
RPF ASI ने बचाई यात्री की जान
घटना के समय RPF ASI मौके पर मौजूद थे। उन्होंने सतर्कता और तत्परता दिखाते हुए तुरंत उस यात्री को खींचकर प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित बाहर निकाला। इस कार्रवाई के कारण यात्री की जान बच गई।

रेलवे ने की RPF ASI के बहादुरी की सराहना
रेलवे अधिकारियों ने RPF ASI की बहादुरी और फुर्ती भरी कार्रवाई की सराहना की। अधिकारियों ने सभी यात्रियों से अपील की कि ट्रेन पर चढ़ते समय सावधानी बरतें और प्लेटफॉर्म के किनारे न आएं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



