
Durg: ऑपरेशन विश्वास के तहत उतई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.230 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Durg। थाना उतई पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री और परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.230 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। यह कार्रवाई 07 अगस्त 2025 को ग्राम डुंडेरा के शिव चौक में की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिव चौक, डुंडेरा में एक महिला और एक अन्य व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना उतई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में घेराबंदी की और संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम भोजा बाई कोसरे (50 वर्ष) और अजय कुमार देशलहरे (29 वर्ष), दोनों ग्राम डुंडेरा, थाना उतई, जिला दुर्ग के निवासी, बताए।गवाहों की मौजूदगी में आरोपियों की तलाशी ली गई, जिसमें एक प्लास्टिक पॉलीथिन में 1.230 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 12,500 रुपये है। आरोपियों से गांजा रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उनके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
इस कार्रवाई में थाना उतई के उपनिरीक्षक प्रमोद सिन्हा, आरक्षक ध्रुव नारायण चंद्राकर, टिकेंद्र साहू, महिला आरक्षक पूजा सोनकर, बिंदु भाले और एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अपराध क्रमांक: 308/2025
धारा: 20(ख) NDPS एक्ट
जब्त संपत्ति: 1.230 किलो ग्राम गांजा (कीमत 12,500 रुपये)
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3Vz



