
दुर्ग: NSPCLपावर प्लांट में महिला मजदूर ने लगाई फांसी
दुर्ग के पुरैना स्थित NSPCL पावर प्लांट में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक महिला मजदूर ने कार्यस्थल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
15 साल से कार्यरत थी महिला मजदूर
जानकारी के अनुसार, 54 वर्षीय रामेश्वरी साहू पिछले 15 साल से NSPCL पावर प्लांट में मजदूरी का काम कर रही थीं। वे डुंडेरा की निवासी थीं। घटना के बाद उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिसके चलते आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में पुलिस को मुश्किल हो रही है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि रामेश्वरी साहू ने प्लांट के अंदर ही कार्यस्थल पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुरानी भिलाई पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है ताकि इस दुखद घटना के पीछे का कारण सामने आ सके।
रहस्यमयी बनी आत्महत्या की वजह
फिलहाल, रामेश्वरी साहू द्वारा आत्महत्या करने की वजह अज्ञात है। पुलिस और स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और जांच के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। इस घटना ने कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य और कार्य परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



