March 3, 2026
Durg नौकरी का झांसा देकर 22 Lakh की ठगी, चार आरोपी सलाखों के पीछे

Durg नौकरी का झांसा देकर 22 Lakh की ठगी, चार आरोपी सलाखों के पीछे

Oct 4, 2025

थाना पुलगांव (अंजोरा) पुलिस ने खाद निरीक्षक, पर्यवेक्षक और चपरासी के पदों पर नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रकरण तब सामने आया जब महमरा निवासी 26 वर्षीय दीपेश कुमार निषाद ने 02 अक्टूबर 2025 को थाना पुलगांव में लिखित शिकायत दर्ज कराई। दीपेश ने बताया कि उसी के गांव के मनोज कुमार साहू ने अपने साथियों मुकेश वर्मा और रजत वर्मा के साथ मिलकर उसे खाद निरीक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इन आरोपियों ने ₹4 लाख की मांग की, जिसमें से ₹2 लाख नगद और शेष रकम ऑनलाइन माध्यम से ली गई। इसके बाद दीपेश को फर्जी नियुक्ति आदेश व्हाट्सएप के जरिए भेजा गया।

 

जब नियुक्ति पत्र की सत्यता की जांच की गई तो दस्तावेज नकली पाए गए। पुलिस को संदेह हुआ कि यह गिरोह कई अन्य लोगों को भी इसी प्रकार ठग चुका है। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपियों ने आठ आवेदकों से कुल ₹22 लाख की राशि वसूली थी।

 

विवेचना और कार्रवाई

शिकायत के बाद थाना पुलगांव (अंजोरा) में अपराध क्रमांक 420/2025 दर्ज किया गया, जिसमें धारा 420, 467, 468, 471 और 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

 

 

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए वसूले और फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर दिए। मुख्य आरोपी मनोज कुमार साहू इस गिरोह का मास्टर माइंड बताया गया है। पुलिस ने इस आरोपी के पास से कई फर्जी नियुक्ति आदेश, मोबाइल फोन और संबंधित दस्तावेज जप्त किए हैं।

 

गिरफ्तार आरोपी

  • मनोज कुमार साहू (40 वर्ष) – निवासी अंजोरा, पुलगांव
  • रजत वर्मा (25 वर्ष) – निवासी भिलाई नगर
  • मुकेश वर्मा (53 वर्ष) – निवासी भिलाई नगर
  • महेश हिरावं (63 वर्ष) – निवासी हरिनगर, मोहन नगर

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix