March 3, 2026
Durg: नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Durg: नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Oct 14, 2025

सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लोगों को सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। इस मामले का मुख्य आरोपी (मास्टरमाइंड) अरूण कुमार मेश्राम को पुलिस ने कांकेर जिले से गिरफ्तार किया है।
आरोपी पिछले तीन साल से फरार था और कांकेर में किराए के मकान में छिपकर रह रहा था।

भेषराम और रविकांत देशमुख पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल

इस मामले में पहले ही आरोपी भेषराम देशमुख और रविकांत देशमुख (पिता-पुत्र) को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। तीनों आरोपियों ने मिलकर खुद को मंत्रालय का अधिकारी बताकर नौकरी लगाने का झांसा दिया था।

₹5 लाख लेकर की थी धोखाधड़ी, 25 लोगों से ऐंठे लाखों

प्रार्थी संतराम देशमुख (54 वर्ष), निवासी ग्राम चिरचार थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद ने थाना अंजोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि
दिनांक 2 जुलाई 2022 को आरोपी भेषराम देशमुख, रविकांत देशमुख और अरूण मेश्राम ने मिलकर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ₹5 लाख की ठगी की थी।
आरोपियों ने इसी तरह 20 से 25 अन्य लोगों से भी नौकरी का झांसा देकर करीब ₹40–45 लाख रुपये ठग लिए।

ठगी की रकम से किया था प्लॉट का सौदा

पूछताछ में आरोपी अरूण मेश्राम ने बताया कि ठगी से मिली रकम का तीनों आरोपियों ने आपस में बंटवारा किया था। अपने हिस्से के पैसों से उसने कांकेर में 15 लाख रुपये का प्लॉट खरीदा और पिछले तीन साल से इसी पैसे से घर खर्च चला रहा था।

पुलिस ने आरोपी से प्लॉट एग्रीमेंट की छायाप्रति और नकद ₹4,000 रुपये जब्त किए हैं।

गिरफ्तारी में अंजोरा पुलिस टीम की बड़ी भूमिका

आरोपी को 14 अक्टूबर 2025 को कांकेर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजोरा उपनिरीक्षक खेलन सिंह साहू, प्रधान आरक्षक सूरज पांडेय, राकेश सिंह, एवं आरक्षक टोमन देशमुख की अहम भूमिका रही।

मामले का विवरण

अपराध क्रमांक: 363/2025

धारा: 420, 34 भा.दं.सं.

गिरफ्तार आरोपी:
अरूण कुमार मेश्राम, पिता स्व. लखन लाल मेश्राम, उम्र 54 वर्ष,
निवासी ग्राम परसदा थाना अभनपुर, जिला रायपुर (वर्तमान में ग्राम भीरावाही, थाना कांकेर)।

गिरफ्तारी तिथि: 14/10/2025

बरामद संपत्ति: प्लॉट खरीदी एग्रीमेंट की प्रति एवं ₹4,000 नकद।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix