March 2, 2026
Durg: दिवाली पर जुआ रोकने गई पुलिस पर बदमाशों का हमला, बाइक में पेट्रोल डालकर लगाई आग

Durg: दिवाली पर जुआ रोकने गई पुलिस पर बदमाशों का हमला, बाइक में पेट्रोल डालकर लगाई आग

Oct 20, 2025

दुर्ग। दिवाली के बीच जुए के अड्डों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में धनतेरस की रात नेवई भाठा क्षेत्र में जुआरियों पर रेड करने गई पुलिस टीम के साथ चौंकाने वाली घटना हुई। जब पुलिस टीम जुआरियों को पकड़कर लौट रही थी, उसी दौरान एक आरक्षक की बाइक में अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

मची अफरा – तफरी

जलती बाइक देखकर आरक्षक के होश उड़ गए, वहीं आसपास अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और इलाके की घेराबंदी कर दी।

प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि यह हरकत जुआरियों से जुड़े लोगों द्वारा बदले की भावना से की गई हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

 

*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix