March 5, 2026
Durg: नाचा कार्यक्रम में मच गया खूनी खेल, चाकू से गोदकर युवक की हत्या

Durg: नाचा कार्यक्रम में मच गया खूनी खेल, चाकू से गोदकर युवक की हत्या

Oct 24, 2025

दुर्ग: रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा में बीती रात नाचा कार्यक्रम के दौरान एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रात लगभग 2.30 बजे हुए इस विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतक और घटना का विवरण

रानीतराई थाना प्रभारी पुरुषोत्त्म कुर्रे ने बताया कि मृतक खुबूराम साहू (24) ग्राम रेंगाकठेरा निवासी था। वह गुरुवार रात ग्राम खर्रा में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम नाचा देखने गया था। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने खुबूराम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल खुबूराम मौके पर ही गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

क्षणिक विवाद में की गई हत्या

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह हत्या आपसी विवाद का परिणाम है। मर्ग कायम कर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। गांव के ही कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

गांव में अफरा-तफरी मच गई

घटना के समय कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों लोग मौजूद थे। अचानक हुए हमले से भगदड़ मच गई। पुलिस ने गांव में बल तैनात कर किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। हत्या की खबर फैलते ही मृतक के गांव रेंगाकठेरा में मातम फैल गया। परिजन रो-रोकर बुरे हाल में हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

 

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix