
Durg में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया मारपीट का आरोप
दुर्ग। दुर्ग जिले के कसारीडीह इलाके में रहने वाली 19 वर्षीय युवक ऋषि निर्मलकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का इलाज भिलाई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
दोस्तों पर बेरहमी से मारपीट का आरोप
मृतक के परिजनों का आरोप है कि ऋषि के कुछ दोस्तों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की थी, जिसके चलते उसकी हालत गंभीर हो गई और अंततः उसकी जान चली गई। परिजनों ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी, बयान दर्ज
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। मृतक के दोस्तों और अन्य संबंधित लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मृतक का पोस्टमार्टम सुपेला स्थित सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया गया है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



