
Durg: अरसनारा में युवक की चाकू मारकर हत्या, चौथी वारदात से दहला Durg
दुर्ग में दीपावली उत्सव मातम में बदला
दुर्ग। जिले में दीपावली और गौरा-गौरी पूजन के दौरान अरसनारा गांव में 20 वर्षीय अशोक कुमार निर्मलकर की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामूली विवाद के चलते रात्रि में यह खूनी वारदात अंजाम दी गई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

हत्यारा मौके से फरार
नंदनी थाना प्रभारी परस ठाकुर के अनुसार, बुधवार रात लगभग 8:30 बजे गौरा चौक के पास अशोक और आरोपी एक साथ खाए-पिए थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने चाकू से हमला कर अशोक की हत्या कर दी। हत्या के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
अतिरिक्त पुलिस बल और तलाशी अभियान
घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



