
Durg: तेज रफ्तार बनी काल, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर घायल
दुर्ग। भिलाई-3 थाना क्षेत्र के सिरसा गेट से उम्दा रोड पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
ट्रक से भीषण टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में आ रही बाइक (क्रमांक CG 04 ZY 5773) की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार निलेश कुर्रे (35 वर्ष, निवासी सुरडुंग जामुल) की मौके पर ही मौत हो गई। साथी भीमा गंभीर जख्मी हो गया।

पुलिस और मददगार पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और भिलाई-3 थाना प्रभारी अंबर सिंह भरद्वाज अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित किया और यातायात नियंत्रित किया। इस दौरान एक्स आर्मीमैन एवं रोड सेफ्टी ग्रुप के सदस्य हरप्रीत सिंह ने मानवीय पहल करते हुए घायल को प्राथमिक उपचार दिया और पुलिस के साथ मिलकर घायल को अस्पताल पहुंचाने तथा मृतक के शव को एंबुलेंस से भिजवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जांच जारी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को मुख्य कारण माना जा रहा है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



