
Durg: तेज रफ्तार कार ने पांच गायें को कुचला
गर्भवती गाय का पैर टूटा, चार अन्य गंभीर; वीडियो वायरल होने से आक्रोश
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बैठी गायों को बेरहमी से रौंद दिया। इस हादसे में एक गर्भवती गाय का पैर टूट गया, जबकि चार अन्य गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायल गायें का इलाज स्थानीय पशु चिकित्सालय में जारी है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है।

कृष्णा टॉकीज रोड पर हुआ हादसा
यह घटना नेवई थाना क्षेत्र के कृष्णा टॉकीज रोड स्थित गुप्ता फर्नीचर के सामने हुई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे पांच गायें सड़क किनारे बैठी थीं। तभी एक तेज रफ्तार कार वहां से गुज़री और सीधे गायों को कुचलते हुए निकल गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार उछल गई और बेकाबू होकर आगे बढ़ गई।
वीडियो वायरल, कार चालक की तलाश जारी
घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोग आरोपी चालक पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस कार और चालक की तलाश में जुटी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



