
Durg में स्ट्रीट डॉग के साथ क्रूरता: युवक ने लाठी से पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मामला
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक स्ट्रीट डॉग के साथ बेरहमी की घटना सामने आई है। हाउसिंग बोर्ड के 32 एकड़ इलाके में एक युवक ने कुत्ते के भौंकने से नाराज होकर उसे लाठी से बुरी तरह पीट दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला?
8 अक्टूबर की रात हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में रहने वाला युवक विकास सिंह एक स्ट्रीट डॉग के लगातार भौंकने से परेशान हो गया। गुस्से में आकर उसने कुत्ते पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने इस क्रूरता का वीडियो बना लिया और इसे एनीमल वेलफेयर संस्था को सौंप दिया।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
एनीमल वेलफेयर संस्था की शिकायत पर जामुल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपी विकास सिंह के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



