
Durg: भोलें बाबा की बारात के दौरान 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या
दुर्ग। महाशिवरात्रि के अवसर पर भोलें बाबा की बारात के दौरान दुर्ग जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई। Mohan Nagar थाना क्षेत्र में सोमवार रात 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

शिव मंदिर के सामने वारदात
जानकारी के अनुसार, शांति नगर स्थित शिव मंदिर के सामने महाशिवरात्रि के अवसर पर कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान 17 वर्षीय नानू गोंड उर्फ छगू पर अज्ञात युवकों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस ने शुरू की सघन जांच
घटना की सूचना मिलते ही Mohan Nagar थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर हुई इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



