
Durg: शिक्षिका के सूने मकान में बड़ी चोरी, सीसीटीवी तोड़कर डीवीआर भी ले उड़े चोर
दुर्ग। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बठेना में चोरों ने एक शिक्षिका के सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर न सिर्फ सोना-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया, बल्कि पहचान छिपाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर डीवीआर साथ ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
परिवार के बाहर जाने का उठाया फायदा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी चंचल साहू ग्राम बठेना में अपने माता-पिता के साथ निवास करती हैं और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खम्हरिया में शिक्षिका के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने पाटन थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 10 जनवरी को शाम करीब 4 बजे वह अपने माता-पिता के साथ अपनी दीदी के घर धनोरा, जिला दुर्ग गई थीं। घर में ताला लगाकर सभी बाहर गए थे।

सूना मकान देख चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
परिवार के बाहर रहने के दौरान अज्ञात चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए ताला तोड़ा और घर के भीतर प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी ले गए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर उसका डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



