
Durg: सड़क हादसे में शिक्षक की दर्दनाक मौत
बोरसी लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बालोद जिले के शिक्षक विजय कुमार साहू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर से परिजनों और ग्रामीणों में गहरा शोक व्याप्त है।

गैस सिलेंडर लेकर लौट रहे थे घर
मिली जानकारी के अनुसार, हल्दी निवासी विजय कुमार साहू अपने नए घर बोरसी लौट रहे थे। वे हल्दी से गैस सिलेंडर लेकर स्कूटी से घर जा रहे थे।
अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर
शाम करीब 4.30 बजे जब वे कोनारी और कुथरेल के बीच पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सड़क किनारे जा गिरी और विजय कुमार साहू गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर ही हो गई मौत
स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शिक्षक विजय कुमार साहू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



