March 3, 2026
DURG में शंकरा विद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, DJ -धुमाल का रहेगा प्रतिबंधित

DURG में शंकरा विद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, DJ -धुमाल का रहेगा प्रतिबंधित

Sep 4, 2025

दुर्ग जिले के शंकरा विद्यालय में Rotary Club of Bhilai Pinnacle के सहयोग से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री ऋचा मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, तेज गति पर नियंत्रण और ट्रिपल सीट वाहन चलाने से मना करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।

 

सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ऑपरेशन सुरक्षा के तहत लगातार जन-जागरूकता, शिक्षा और प्रवर्तन संबंधी प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने गणेशोत्सव और ईद के दौरान डीजे, धुमाल, हाईबेस वूफर साउंड सिस्टम के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करने का आह्वान किया है। मूर्ति विसर्जन और शोभा यात्रा रात्रि 10 बजे तक समाप्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

कार्यक्रम में Rotary Club के पदाधिकारियों ने यातायात पुलिस के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में सहयोग का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने आम नागरिकों, विशेषकर अभिभावकों और बच्चों से सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग सुनिश्चित करने की अपील की है, जिससे सुरक्षित यातायात व्यवस्था कायम रहे।

 

इस पहल से यातायात दुर्घटनाओं में कमी आना और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करना मुख्य उद्देश्य है। शिक्षित और जागरूक युवा आने वाले समय में ट्रैफिक नियमों का सही पालन कर समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix