March 5, 2026
Durg में सट्टे पर पुलिस की रेड, एक युवक की फांसी से मौत

Durg में सट्टे पर पुलिस की रेड, एक युवक की फांसी से मौत

Sep 17, 2025

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग घटनाओं ने प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। एक ओर जहां पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में सट्टे के अड्डे पर पुलिस ने रेड कार्रवाई की, वहीं अमलेश्वर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की है।

भिलाई-03 में सट्टे के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी
पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने 15 सितंबर 2025 को भिलाई-03 क्षेत्र के बाजार चौक उरला में सट्टे के अड्डे पर रेड कार्रवाई की। सउनि लखन लाल साहू के नेतृत्व में आरक्षक बंटी (648) और संजय मनहर (173) के साथ पुलिस टीम टाउन भ्रमण पर थी। मुखबीर की सूचना पर बाजार चौक उरला में एक व्यक्ति के सट्टा पट्टी लिखकर हार-जीत का दांव लगाने की जानकारी मिली।
पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में मौके पर छापा मारा, जहां एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलवाते पकड़ा गया। हालांकि, कुछ सट्टा खिलाने वाले पुलिस को देखकर भाग निकले, लेकिन मुख्य आरोपी हिमांचल ठाकुर (उम्र 25 वर्ष, निवासी महावीर चौक, उरला) को मौके पर पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से 1,220 रुपये नकद, 6 सट्टा पट्टियां और एक नीले स्याही का डाट पेन जब्त किया गया।

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत अपराध क्रमांक 352/2025 दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

अमलेश्वर में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शुरू की जांच
दूसरी ओर, दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पाहंदा में मंगलवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक राजू यदु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई और परिजनों ने बिना पंचनामा के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी शुरू कर दी थी।

सूचना मिलते ही अमलेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। वर्तमान में अमलेश्वर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix