
Durg पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गतिविधियों में शामिल 78 लोगों पर शिकंजा
दुर्ग। जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 78 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी विभिन्न प्रकार की अवैध गतिविधियों में लिप्त थे। पुलिस ने यह कार्रवाई जिले में अपराध और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की है।
अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु अभियान जारी
दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अपराधियों को पकड़ा गया।.

सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर डर फैलाने वालों पर कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि कुछ आदतन चाकूबाज और गुंडे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे अमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट और मीशो के माध्यम से घातक हथियार मंगाकर सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर आम जनता को डराने और धमकाने का काम कर रहे थे।
पुलगांव और मोहन नगर में तीन आरोपी गिरफ्तार
इस अभियान के दौरान चौकी पुलगांव थाना क्षेत्र से 2 आरोपी और मोहन नगर क्षेत्र से 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से धारदार चाकू जब्त किए हैं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



