March 2, 2026
Durg: बाल काटने से मना करना पड़ा भारी, नाबालिग ने दोस्तों संग सैलून संचालक पर किया जानलेवा हमला

Durg: बाल काटने से मना करना पड़ा भारी, नाबालिग ने दोस्तों संग सैलून संचालक पर किया जानलेवा हमला

Jan 8, 2026

दुर्ग। जिले के छावनी थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने गंभीर आपराधिक घटना का रूप ले लिया। बाल काटने से मना करने पर नाराज नाबालिग ने अपने साथियों के साथ मिलकर सैलून संचालक की हत्या की साजिश रच डाली। चाकू से किए गए हमले में सैलून संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए ICU में भर्ती कराया गया है।

सैलून में हुआ विवाद बना हमले की वजह
पुलिस के अनुसार, घटना 4 जनवरी की रात की है। नाबालिग युवक क्लासिक कट्स सैलून में बाल कटवाने पहुंचा था। उस समय सैलून संचालक पूनाराम सेन उर्फ विक्की किसी अन्य ग्राहक का बाल काट रहा था। उसने नाबालिग से थोड़ी देर रुकने या बाद में आने को कहा, जिस पर नाबालिग नाराज हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और गाली-गलौज हो गई।

दोस्तों के साथ रची हत्या की साजिश
विवाद के बाद नाबालिग वहां से चला गया और अपने दोस्त शेख साहिल को पूरी घटना बताई। इसके बाद शेख साहिल ने निकेश सेन को भी इस बारे में जानकारी दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि शेख साहिल ने नाबालिग को चाकू उपलब्ध कराया और तीनों ने मिलकर सैलून संचालक की हत्या की योजना बनाई।

दुकान बंद कर घर जाते समय किया हमला
रात में जब पूनाराम सेन सैलून बंद कर घर जा रहा था, तभी शास्त्री नगर शिव मंदिर के पास एक गली में तीनों आरोपियों ने उसका रास्ता रोका। मुंह पर कपड़ा बांधकर नाबालिग ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

गंभीर हालत में ICU में भर्ती
हमले में पूनाराम सेन गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह ICU में भर्ती है।

नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने संदेह के आधार पर नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मामले में शामिल शेख साहिल और अपचारी बालक को पुलिस ने 7 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी (क्रमांक CG 07 CZ 2805) भी जब्त कर ली है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix