March 4, 2026
Durg में पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’ जारी, नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री करने वाले गिरोह पर शिकंजा, 2 के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Durg में पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’ जारी, नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री करने वाले गिरोह पर शिकंजा, 2 के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Jan 10, 2026

दुर्ग जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खुर्सीपार थाना क्षेत्र के आईटीआई ग्राउंड में नशीली कैप्सूल व टैबलेट की अवैध बिक्री करने वाले गिरोह के फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पहले कई आरोपियों को पकड़ा गया था, जबकि अब 2 के प्रकरण में फरार आरोपी को भी दबोच लिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर आईटीआई ग्राउंड में छापा
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग खुर्सीपार स्थित आईटीआई ग्राउंड में नशीली कैप्सूल व टैबलेट अवैध रूप से रखकर ग्राहकों की तलाश में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस स्टाफ मौके पर रवाना हुआ और घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने नशीली दवाओं की बिक्री करना स्वीकार किया।

तलाशी में भारी मात्रा में नशीली कैप्सूल बरामद
पुलिस द्वारा की गई तलाशी में अलग-अलग आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नशीली कैप्सूल, नकदी, मोबाइल फोन और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

  • रजनीश पांडे से 192 नग नशीली कैप्सूल, बिना नंबर मोटरसाइकिल, 400 रुपये नकद, एप्पल व मोटारोला मोबाइल
  • विपिन जेम्स से 312 नग कैप्सूल, सैमसंग मोबाइल, 300 रुपये नकद
  • श्याम कन्हैया विश्वकर्मा से 264 नग प्रोक्सी क्लियर कैप्सूल, वीवो मोबाइल, 350 रुपये नकद
  • रणजीत राम से 280 नग कैप्सूल, सैमसंग मोबाइल, 250 रुपये नकद

अभिजीत साहू से 296 नग कैप्सूल
अरबाज खान उर्फ बाबू से 700 नग कैप्सूल और एक वनप्लस मोबाइल
कुल मिलाकर 2044 नग नशीली कैप्सूल, बिक्री की नकद राशि 1300 रुपये, 6 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और टाइटन कंपनी की घड़ी जब्त की गई।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस पूरे मामले में खुर्सीपार थाना में आरोपियों के खिलाफ धारा 21(सी), 8, 27(ए) एनडीपीएस एक्ट एवं 111(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने रजनीश पांडे, विपिन जेम्स, श्याम कन्हैया विश्वकर्मा, रणजीत राम, अभिजीत साहू, अरबाज खान उर्फ बाबू, इंद्रजीत सिंह, मोसिन उर्फ राजा और रोहित पासवान को गिरफ्तार किया था।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix