
Durg में ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत बड़ी कार्रवाई
दुर्ग। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत पुलगांव थाना पुलिस और चौकी जेवरा सिरसा ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी को 1.6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी आईआईटी रोड जेवरा के पास गांजा बेचने की फिराक में था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे घेराबंदी कर पकड़ा और थैले से गांजा बरामद किया।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सफेद रंग के थैले में गांजा रखकर बिक्री करने के लिए आईआईटी रोड, जेवरा के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलगांव थाना और चौकी जेवरा सिरसा की टीम तुरंत रवाना हुई और बताए गए स्थान पर संदिग्ध को पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान और बरामदगी
पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान संतोष बारले (53 वर्ष), निवासी तीन दर्शन मंदिर के पास, दुर्ग के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से 1.6 किलोग्राम गांजा जब्त किया। आरोपी इस मादक पदार्थ को छोटे पैकेट में बेचने की तैयारी में था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



