
दुर्ग में ऑपरेशन विश्वास की बड़ी सफलता
पुलगांव क्षेत्र में 130 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत पुलगांव थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पीसेगांव बांधा तालाब नदी रोड क्षेत्र में दबिश देते हुए प्रतिबंधित स्वापक औषधि ‘ट्रिपोडिलीन-कोडीन’ कफ सिरप की बड़ी खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटना कैसे सामने आई?
पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध नशीली सिरप की तस्करी की जा रही है। इस पर थाना पुलगांव पुलिस, हमराह स्टाफ और साक्षीगण की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो तस्करों—संजय तिवारी और वासु चन्द्राकर—को मौके से हिरासत में लिया।
क्या-क्या मिला?
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से प्रतिबंधित कफ सिरप की 130 शीशियां, कुल 13 लीटर मात्रा बरामद की। इसके साथ ही
- दो मोबाइल फोन,
- दो वाहन,
- ब्रिकी रकम 3,000 रुपये,
मिलाकर कुल 89,140 रुपये की सामग्री जब्त की गई।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



