
Durg: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 और तस्कर गिरफ्तार
दुर्ग। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ दुर्ग पुलिस की विशेष अभियान विश्वास के तहत बड़ी कार्रवाई जारी है। मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 को थाना मोहन नगर पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से भिलाई क्षेत्र से छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। अब तक इस मामले में कुल 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो संगठित रूप से नशे की तस्करी में शामिल थे।

नशे की सप्लाई चेन पर प्रहार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देश पर दुर्ग पुलिस ने नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष अभियान विश्वास शुरू किया है। जांच में पता चला कि आरोपी योजनाबद्ध तरीके से संगठित गिरोह बनाकर पंजाब से दुर्ग-भिलाई तक चिट्टा/हेरोइन की तस्करी करते थे। ये लोग व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क में रहते थे और नकद व ऑनलाइन माध्यम से लेन-देन करते थे।
छह और आरोपियों की गिरफ्तारी
मंगलवार को थाना मोहन नगर और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने भिलाई क्षेत्र से छह आरोपियों को उनके निवास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जयदीप साहू (29 वर्ष, संतोषी चौक, जामुल), दीपक गुप्ता (35 वर्ष, न्यू खुर्सीपार), सागर जायसवाल (27 वर्ष, हाउसिंग बोर्ड, जामुल), अजय शर्मा (31 वर्ष, कुरूद, जामुल), आकाश चौधरी (26 वर्ष, कुरूद, जामुल), और अंकित वर्मा (28 वर्ष, कुरूद, जामुल) शामिल हैं। इनके कब्जे से चार मोबाइल फोन जब्त किए गए, जो तस्करी में उपयोग किए जा रहे थे।
अब तक 30 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में अब तक कुल 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले 24 अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया था। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस 2023 की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



