
Durg: मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी तीन आरोपी गिरफ्तार, 10 मोबाइल नदी में फेंके
दुर्ग। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने 14 में से 10 मोबाइल शिवनाथ नदी में फेंक दिए। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल एक पैकेट स्क्रीन गार्ड, चोरी में इस्तेमाल किए गए दो लोहे के रॉड और एक बाइक जब्त की है।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 11 अक्टूबर को पुलगांव थाने में अमरूद लाल ब्यास (48) ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने 14 मोबाइल और एक पैकेट स्क्रीन गार्ड सहित करीब 1.5 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जिसके आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
सबूत मिटाने की कोशिश नाकाम
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने चोरी किए गए 14 मोबाइलों में से 10 को सबूत मिटाने के लिए शिवनाथ नदी में फेंक दिया। पुलिस ने बाकी चार मोबाइल और चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरणों को बरामद कर लिया है। साथ ही चोरी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



