February 15, 2026
Bhilai: दुकान लगाने को लेकर मारपीट

Bhilai: दुकान लगाने को लेकर मारपीट

Feb 14, 2026

भिलाई। शहर के एमपीईबी चौक के पास दुकान लगाने को लेकर हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना में तीन लोगों द्वारा एक दुकानदार की कथित पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट करने वालों में एक स्थानीय राजनीतिक दल से जुड़ा नेता भी शामिल है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला जामुल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महायज्ञ के आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, रूखड़नाथ मंदिर के पास नारियल और मिठाई की दुकान चलाने वाले रामगिरी गोस्वामी ने आरोप लगाया कि 12 फरवरी की शाम जब वे दुकान बंद कर रहे थे, तभी चंद्रहाश गिरी गोस्वामी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे।

रामगिरी के मुताबिक, 16 फरवरी को आयोजित रुद्र महायज्ञ का हवाला देते हुए उनसे दुकान हटाने को कहा गया। उन्होंने महाशिवरात्रि मेले के बाद दुकान पीछे करने की बात कही, लेकिन इसी मुद्दे पर बहस बढ़ गई और विवाद मारपीट में बदल गया

धक्का-मुक्की और पंप से हमला करने का आरोप
दुकानदार का आरोप है कि विवाद के दौरान चंद्रहाश के साथ मौजूद लोगों ने धक्का-मुक्की की और मारपीट की। उन्होंने यह भी दावा किया कि एक व्यक्ति ने साइकिल में हवा भरने वाले पंप से उन पर हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

दूसरे पक्ष ने आरोपों को बताया निराधार
वहीं, चंद्रहाश गिरी गोस्वामी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि महायज्ञ के दौरान भीड़ को देखते हुए केवल दुकान पीछे लगाने का अनुरोध किया गया था। उनके अनुसार, दुकानदार ने गाली-गलौज शुरू की और हाथापाई की, जिसमें उन्हें भी चोट आई है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix