
दहेज उत्पीड़न का मामला: रिसाली नगर निगम की मेयर की बेटी ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
दुर्ग। रिसाली नगर निगम की मेयर शशि सिन्हा की बेटी अल्का सहासी ने अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। शिकायत में अल्का ने बताया कि शादी के महज़ नौ महीने बाद से ही उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

फॉर्च्यूनर कार की मांग, नहीं देने पर दी धमकी
अल्का के अनुसार, शादी के समय उसके ससुराल वालों ने फॉर्च्यूनर कार की मांग रखी थी। जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो उसे घर न ले जाने की धमकी तक दी गई। शिकायत में कहा गया है कि शादी के बाद भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।

पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
अल्का सहासी की शिकायत पर भिलाई सेक्टर-6 महिला पुलिस थाने में उसके पति, सास, ससुर समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



