March 4, 2026
दुर्ग में मां-बेटी की अधजली लाश मिलने से सनसनी, आत्मदाह का मामला

दुर्ग में मां-बेटी की अधजली लाश मिलने से सनसनी, आत्मदाह का मामला

Jul 21, 2025

दुर्ग जिले के नंदनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मां और उनकी 8 साल की बेटी की अधजली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, यह आत्मदाह का मामला प्रतीत होता है। घटना BSP टाउनशिप क्षेत्र में हुई, जहां मृतिका अपने पिता के घर रह रही थी।

पति से विवाद के बाद पिता के घर रह रही थी मृतिका

जानकारी के मुताबिक, मृतिका जागेश्वरी साहू अपने BSP से रिटायर्ड पिता के घर में रह रही थी। उनके और उनके पति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। धमतरी जिला न्यायालय में तलाक का मामला भी लंबित था। इस तनाव के बीच जागेश्वरी ने अपनी 8 साल की मासूम बेटी दिव्यांशी साहू के साथ घर में आग लगाकर आत्मदाह कर लिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही नंदनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे आत्मदाह का मामला मान रही है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी फैला दी है।

क्षेत्र में शोक की लहर

मां-बेटी की इस दर्दनाक मौत ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। BSP टाउनशिप के निवासियों में इस घटना को लेकर गहरा दुख और आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix