February 28, 2026
Durg होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.640 ग्राम हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

Durg होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.640 ग्राम हेरोइन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

Feb 28, 2026

दुर्ग। होली पर्व को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाने के लिए दुर्ग पुलिस ने “नशे पर जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई में 8.640 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जब्त की गई और चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, एक पल्सर मोटरसाइकिल और नगद राशि भी बरामद की।

मुखबिर सूचना पर घेराबंदी, तलाशी में बरामदगी
25 फरवरी 2026 को थाना वैशाली नगर और ACCU टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि शिव मंदिर के पास और जवाहर नगर शादी भवन के आसपास नशा तस्करी हो रही है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर तलाशी ली। दौरान नशे की खेप, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आपूर्ति श्रृंखला का खुलासा होने पर एक और आरोपी को दबोचा गया।

अभियान में पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  • शेखर राव (18 वर्ष), निवासी सुभाष चौक कैंप-1, भिलाई
  • कुंदन उर्फ कुम्बज वर्मा (27 वर्ष), निवासी सुभाष चौक कोऑपरेटिव के पास, भिलाई
  • मोहम्मद सोहेल खान (28 वर्ष), निवासी संजय नगर आरडीए प्लॉट क्रमांक 242, थाना टिकरापारा, रायपुर

    एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, जब्त सामान
    सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 21(B) और 29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हेरोइन के अलावा चार मोबाइल फोन, एक पल्सर मोटरसाइकिल और नगद बिक्री रकम जब्त की है। यह कार्रवाई थाना वैशाली नगर और ACCU टीम की संयुक्त टीम ने की।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix