
Durg: ओडिशा से गांजा तस्करी का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने ओडिशा से गांजा लाकर दुर्ग में सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मोहन नगर और सुपेला थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से गांजा, बाइक और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
ओडिशा से गांजा लेकर दुर्ग पहुंचा आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान चैतन्य सबर (28 वर्ष), निवासी ओडिशा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.160 किलोग्राम गांजा (3 पैकेट) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1.58 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

सुपेला पुलिस ने जिम गार्डन के पास पकड़ा गांजा
इसी दिन सुबह करीब 6:10 बजे थाना सुपेला पुलिस को सूचना मिली कि नीले रंग की बुलेट बाइक से दो व्यक्ति पीठू बैग में गांजा लेकर दुर्ग से सुपेला-भिलाई की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने नेहरू नगर जिम गार्डन के पास घेराबंदी कर बाइक को रोका।
बाइक सवारों से 4 किलो गांजा बरामद
बाइक सवारों की पहचान मोहम्मद एजाज (30 वर्ष) और फैजान कुरैशी (35 वर्ष), दोनों निवासी दुर्ग के रूप में हुई। तलाशी के दौरान कॉफी रंग के पिट्ठू बैग से 4.030 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
कुल जब्त सामग्री की कीमत 3.60 लाख
पुलिस के अनुसार जब्त किए गए गांजा, बाइक और मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 3.60 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



