February 16, 2026
Durg: एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक ने युवती पर कटर से किया जानलेवा हमला, ICU में भर्ती

Durg: एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक ने युवती पर कटर से किया जानलेवा हमला, ICU में भर्ती

Feb 16, 2026

दुर्ग। जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार और लंबे समय से पीछा करने के मामले में युवती पर कटर से जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। आरोपी युवक पिछले करीब छह सालों से युवती को परेशान कर रहा था। शादी के बाद भी वह लगातार बातचीत करने का दबाव बनाता रहा।

महाशिवरात्रि पर मायके आई थी पीड़िता
जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी वर्ष 2023 में रायपुर निवासी आशीष नवरंगे से हुई है और वह अपने पति के साथ रायपुर में रह रही है। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर वह अपने पिता के घर शिवपारा स्टेशन मरोदा, नेवई आई हुई थी।

15 फरवरी की शाम करीब 5 बजे युवती बैकुंठधाम मंदिर में पूजा-पाठ कर घर लौट रही थी। इसी दौरान इंदा चौक के पास एक गली में पीछा कर रहे युवक ने उसे रोक लिया।

मना करने पर कटर से किया हमला
बताया जा रहा है कि युवक ने युवती को रोककर बात करने की कोशिश की। युवती के मना करने पर आरोपी ने धमकी देते हुए कटर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में युवती की गर्दन, दाहिने हाथ की कलाई, गाल और पसली के पास गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता की बहन के अनुसार उसके शरीर पर करीब 60 टांके लगे हैं और हालत गंभीर होने के कारण उसे ICU में भर्ती कराया गया है।

लोगों ने बचाई जान
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बीच-बचाव किया, जिससे युवती की जान बच सकी। पीड़िता ने बताया कि यदि वह झुककर खुद को नहीं बचाती तो आरोपी उसकी हत्या कर देता।
पीड़िता की छोटी बहन मनीषा ने बताया कि आरोपी सिरफिरा किस्म का है और लंबे समय से एकतरफा प्यार में उसे परेशान कर रहा था। उसने पहले भी परिवार को धमकियां दी थीं और कई बार घर के पास आकर डराने की कोशिश की थी। आरोपी ने युवती के पिता और भाई को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix