
Durg: किराना दुकान में चोरी—ताला और सीट तोड़कर चोरों ने दी वारदात को अंजाम
रात में दुकान को बनाया निशाना
दुर्ग। पदमनाभपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना प्रार्थी कन्हैयालाल साहू की पोटिया शराब दुकान के पास स्थित साहू किराना स्टोर में 24 नवंबर की रात को हुई। चोरों ने दुकान का ताला तोड़ा और ऊपर की सीट को उखाड़कर अंदर प्रवेश किया।

सुबह दुकान पहुंचने पर टूटा ताला देखकर सन्न रह गए दुकानदार
जानकारी के अनुसार, कन्हैयालाल साहू ने अपनी दुकान रात लगभग 10 बजे बंद की और घर पोटिया कला न्यू आदर्श नगर, दुर्ग चले गए।
अगली सुबह लगभग 10 बजे जब वे दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था और सीट भी उखड़ी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था और कई वस्तुएं गायब थीं।
8,000 रुपये नकद और सामान पर हाथ साफ
दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखी लगभग 8,000 रुपये की नकदी के साथ-साथ कई जरूरी किराना सामान और उपकरण चोर अपने साथ ले गए। चोरी का सामान कितना-कितना चोरी हुआ है, इसकी पूरी सूची तैयार की जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
- सूचना मिलते ही पदमनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण किया।
- पुलिस ने ताला तोड़ने के तरीके और दुकान में बने फुटमार्क एवं अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की।
- आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों की पहचान की जा सके।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



