
Durg: दिनदहाड़े किराना दुकान के बाहर युवक पर चाकू से हमला, इलाज जारी
दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। शांति नगर दुर्ग मंडी के पास किराना दुकान जाने वाले एक युवक पर बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकू से हमला कर दिया।

युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में युवक का उपचार जारी है।
मोहन नगर थाना पुलिस ने बताया कि हमले के आरोपियों के खिलाफ मर्ग दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



